सोशल मीडिया पर आपने लोगों को हैरतअंगेज चैलेंज लेते हुए अक्सर देखते होंगे। इस समय भी एक यूट्यूबर ने ऐसा ही कारनामा किया है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और उन्हें डर भी लग रहा है। मशहूर यूट्यूबर आईशोस्पीड अक्सर अजीब और खतरनाक चैलेंज करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर चीते के साथ रेस लगाने का एक चैलेंज लिया हालांकि वह इस दौड़ में चीता से हार जाते हैं लेकिन उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में IShowSpeed पूरे जोश के साथ कहते हैं कि आज वे चीते के साथ रेस लगाने वाले हैं।
दुनिया के सबसे तेज जानवर चीता के साथ शख्स ने लगाई रेस (फोटो: X/@ishowspeedsui)
रेस शुरू होने से पहले ही अचानक चीता उन पर एक बार झपटता भी मारता है। चीता उनके पैर पर पंजा मारता है। जस वजह से उनके पैर पर गहरी खरोंच आ जाती हैं। कुछ देर बाद दोनों स्टार्टिंग लाइन पर खड़े होते हैं। जिसके बाद रेस की गिनती शुरू हो जाती है। Speed पूरी ताकत के साथ दौड़ते हैं। शुरुआत में वे चीते के साथ ही कदम मिलाते हुए दिखाई देते हैं लेकिन जल्द ही साफ हो जाता है कि चीते की स्पीड की तुलना कितना भी फिट और ताकतवर इंसान नहीं कर सकता है। चीता बहुत ही साधार तरीके से अपनी गति को बढ़ा लेता है और वह इस रेस को जीत लेता है। पूरी मेहनत करने के बाद भी यूट्यूबर पीछे रह जाता है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं
पहले यूजर ने लिखा: "उसने पूरे पंजे से उसे ऐसे उठाया जैसे कुछ हुआ ही न हो।", दूसरे ने लिखा: "चीता बस जॉगिंग कर रहा था", तीसरे ने लिखा: "यह बंदा यकीनन इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन कंटेंट क्रिएटर्स में से एक है।" वहीं पर चौथे शख्स ने लिखा: "मुझे पता है तुम अच्छे एथलीट हो भाई, लेकिन चीता तो बिल्कुल भी गंभीर नहीं था।" इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोगों ने देखा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
