आज का वायरल वीडियो (25-NOV-2025): क्लास में टीचर ने मांगी कॉपी, फिर बच्चे की ऐसी हरकत, वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

आज का वायरल वीडियो (25-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर इस समय एक क्लासरूम का क्यूट सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा टीचर को कॉपी देने के बजाय अपने हाथ की उंगलियों को टीचर के हाथ की उंगिलयों से मिलाकर दिल बना देता है। यह मासूम हरकत देखते ही भी टीचर मुस्कुरा देती हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

स्कूल लाइफ में सबसे प्यारे पल तो वही होते हैं जब बच्चे अपनी मासूमियत से किसी का भी दिन बना दें और किसी का भी दिल जीत ले। आजकल क्लासरूम में पढ़ाई के अलावा कैमरा भी चालू रहता है। इसका सबूत यह है कि आए दिन सोशल मीडिया पर क्लासरूम के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां पर कैमरा ऑन होता है और बच्चे एक्टिंग मोड में नजर आते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे। इस वीडियो में एक मासूम सा छात्र ऐसी हरकत कर देता है कि टीचर की हंसी छूट जाती है। टीचर के आसपास मौजूद दूसरे बच्चे भी हंसने लग जाते हैं।

Student Teacher viral video

क्लास में टीचर ने मांगी कॉपी, फिर बच्चे की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो (Photo Instagram/arpita_lucky)

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो में एक मैम एक कुर्सी पर बैठी बच्चों की कॉपियां चेक कर रही होती हैं। उनके पास लाइन में खड़े छोटे-छोटे बच्चे बेहद अनुशासन में दिखाई देते हैं। जैसे ही टीचर अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए अगली कॉपी मांगती हैं। तभी बच्चा कॉपी देने के बजाय टीचर की एक हाथ में अपने हाथों की उंगलियों से दिल बनाने लग जाता है। यह देखकर मैडम पहले तो हैरान होती हैं, फिर हंसते हुए उसके हाथ पर हल्का-सा टैप करती हैं और प्यार से बोलती हैं। "पहले कॉपी दो"। इस पूरे पल की क्यूटनेस देखकर हर कोई मुस्कुराने लगता है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स द्वारा इस पर कमेंट्स की बारिश थम ही नहीं रही है।

End of Feed