आज का वायरल वीडियो (15-02-2026): महाशिवरात्रि पर सुपरस्टार रजनीकांत की पूजा, फैन ने चढ़ाया दूध और 500 वडा की पहनाई माला; सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

आज का वायरल वीडियो (15-02-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: महाशिवरात्रि के मौके पर मदुरै में रजनीकांत के एक फैन ने अपने घर के मंदिर में खास पूजा आयोजित की। भगवान शिव के रूप में अभिनेता की तस्वीर सजाकर 500 वडा की माला अर्पित की गई। यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

(आज का वायरल वीडियो (15-02-2026): महाशिवरात्रि (Maha Shivratri Viral Video) पर सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ। पूजा और आरती के बीच लोग हैरान रह गए, क्योंकि पूजा एक फिल्म स्टार की हो रही थी। इस नजारे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि यह सिर्फ फैन का प्यार है या आस्था और दीवानगी की मिसाल।Madurai (तमिलनाडु) में सुपरस्टार Rajinikanth के एक समर्पित फैन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बेहद खास अंदाज में पूजा-अर्चना कर चर्चा बटोर ली। कार्तिक नामक इस प्रशंसक ने अपने घर के अंदर बनाए गए मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया, जो लगातार तीसरे साल आयोजित की गई।

Rajinikanth fan viral video

महाशिवरात्रि पर सुपरस्टार रजनीकांत की पूजा, देखें वीडियो (फोटो: ANI)

सिनेमा जगत में 50 साल हुए पूरे

कार्तिक ने बताया कि इस बार की पूजा और भी खास रही, क्योंकि इसमें भगवान शिव के रूप में रजनीकांत की छवि का इस्तेमाल किया गया। यह रूप उनकी फिल्म Uzhaippali में दिखाया गया था, जिसे फैंस के बीच आज भी काफी पसंद किया जाता है। पूजा के दौरान रजनीकांत की तस्वीर को 500 वडा से बनी विशाल माला पहनाकर सजाया गया। यह माला अभिनेता के सिनेमा जगत में 50 साल पूरे होने के सम्मान में अर्पित की गई थी। मंदिर को पारंपरिक तरीके से सजाया गया और भक्तिभाव के साथ विशेष प्रार्थनाएं की गईं।

End of Feed