बेंगलुरु को देश देश की आईटी राजधानी भी कहा जाता है। जहां लोगों को नौकरी के साथ-साथ अपनी जिंदगी को आसान बनाने के लिए भी बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है। बेंगलुरु में किराए का घर खोजना और उसका किराया भरना भी इतना मुश्किल काम है कि अक्सर लोग इससे जुड़े अपने अनुभवों को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करते रहते हैं। बेंगलुरु में बढ़ते किराए को लेकर अब हालात ऐसे हो गए हैं कि छोटी-सी सुविधा के लिए भी लोगों से मोटी से मोटी रकम वसूली जा रही है। हाल ही में एक महिला ने कुछ ऐसा ही अपना अनुभव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
फ्लैट का किराया 80 हजार रुपए
दरअसल, अनु नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि जब वे अपने लिए फ्लैट खोज रही थीं। तब उन्हें एक फ्लैट के लिए हर महीने 80 हजार रुपये किराया बताया गया। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी, तो मकान मालिक ने कहा कि कमरे में अच्छी धूप आती है, इसलिए किराया ज्यादा है। यह सुनकर अनु हैरान रह गईं। उनका कहना था कि पहले जिन सुविधाओं को सामान्य माना जाता था, जैसे पानी, हवा और धूप, अब उन्हें “प्रीमियम” सुविधा बनाकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।
महिला की पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
अनु को यह बात बिल्कुल भी समझ नहीं आई कि सिर्फ धूप आने की वजह से किराया इतना ज्यादा कैसे हो सकता है। जैसे ही उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही इस पर लोगों की ताखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जहां कई यूजर्स ने कहा कि इतनी रकम किराए में देने से अच्छा है कि घर की EMI भर दी जाए। एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि यह सुनकर मुंबई की याद आ गई, जहां पहले से ही किराया बहुत महंगा है। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अब धूप भी लग्जरी बन गई है। वहीं, कई यूजर्स ने बेंगलुरु के बढ़ते किराए पर चिंता जताई और कहा कि आम लोगों के लिए शहर में रहना मुश्किल होता जा रहा है।
