Viral Video: महाशिवरात्रि पर वायरल हो रही रूसी महिला, वीडियो देख महादेव के भक्त भी हो जाएंगे खुश
- Authored by: Monu Jha
- Updated Feb 15, 2026, 07:44 AM IST
Viral Video: महाशिवरात्रि (Mahashivratri viral video) के मौके पर भगवान शिव की भक्ति से भरी एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में भक्ति गीत, शिव के प्रतीक और सकारात्मक संदेश दिखाए गए हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
Viral Video: महाशिवरात्रि से पहले वायरल हुई रूसी महिला (फोटो: Instagram/tatianaromanoff_ )
Viral Video: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2026) भगवान शिव को समर्पित एक बहुत पवित्र और खास त्योहार माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन करते हैं। जगह-जगह मंदिरों में “हर-हर महादेव” के जयकारे सुनाई देते हैं और माहौल पूरी तरह भक्ति से भर जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को पड़ रहा है। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर भी महाशिवरात्रि ((Mahashivratri viral video) से जुड़ी कई वीडियो और रील्स वायरल हो रही हैं। ऐसी ही एक छोटी-सी इंस्टाग्राम रील लोगों का ध्यान खींच रही है।
रूसी महिला भक्ति भरे भाव में कर रही भगवान शिव की पूजा
करीब 11 सेकंड की इस रील में भक्ति और शांति से भरा माहौल दिखाया गया है। वीडियो में भगवान शिव की सुंदर और दिव्य झलक दिखाई देती है, जिसे देखकर मन को सुकून मिलता है। वीडियो के बैकग्राउंड में भक्ति गीत या मंत्र बज रहा है, जिससे रील और ज्यादा भावुक और आकर्षक लगती है। इस वायरल वीडियो में एक रूसी महिला भक्ति भरे भाव में भगवान शिव के शिवलिंग के आगे हाथ जोड़कर पूजा करती हुई दिखाई दे रही है। यह रूसी महिला भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के आगे कहती हुई दिखाई देती है कि "महादेव आप उसका हमेशा ख्याल रखना, जो हमेशा मेरा ख्याल रखता है" इस वायरल वीडियो में लिखा गया संदेश भी लोगों को पसंद आ रहा है, जिसमें भगवान शिव की कृपा और भक्तों के प्रति उनके स्नेह की बात कही गई है।
कुल मिलाकर, यह रील महाशिवरात्रि की भक्ति और उत्साह को दिखाती है। ऐसे वीडियो लोगों को त्योहार की याद दिलाते हैं और सकारात्मक माहौल बनाते हैं। महाशिवरात्रि का संदेश भी यही है कि जीवन में शांति, विश्वास और अच्छी सोच बनी रहे। हर साल की तरह इस बार भी लोग भगवान शिव की भक्ति में डूबकर इस पर्व को खुशी और श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर tatianaromanoff_ नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिले अब खूब देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
