आज का वायरल वीडियो (14-12-2025): उम्र सिर्फ एक नंबर! 61 साल के आर्मी चीफ ने युवा अफसरों के साथ लगाए पुश-अप, वीडियो हुआ वायरल

आज का वायरल वीडियो (14-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना को 491 नए युवा अफसर मिले। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली। 61 साल के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए अफसरों के साथ 20 पुश-अप लगाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भारतीय सेना को शनिवार को 491 नए युवा अफसर मिले। ये सभी अफसर भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से ट्रेनिंग पूरी कर सेना का हिस्सा बने। इन युवाओं में देश की आन-बान और शान के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा साफ नजर आया। देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड की सलामी खुद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली। इस परेड में भारत के साथ-साथ 14 मित्र देशों के 34 कैडेट्स भी पासआउट हुए, जो अब अपने देश की सेनाओं में सेवा देंगे।

army chief Upendra Dwivedi

61 साल के आर्मी चीफ ने उपेंद्र द्विवेदी ने युवा अफसरों संग लगाए पुश-अप, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/thejaipurdialogues)

आर्मी चीफ ने नए अफसरों के साथ लगाए 20 पुश-अप

इस दौरान IMA में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी अधिकारियों और कैडेट्स में नया जोश भर दिया। 61 साल की उम्र में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए अफसरों के साथ जमीन पर उतरकर 20 पुश-अप लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने बेहद सादगी और अपनापन दिखाते हुए नए कमीशन पाए अफसरों से खुलकर बातचीत भी की। सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को इस तरह अपने बीच पाकर युवा अफसर बेहद खुश और उत्साहित नजर आए। जनरल द्विवेदी का यह अंदाज नए अफसरों के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ।

End of Feed