आज का वायरल वीडियो (13-April-2026): पढ़ाई के लिए लिया था 80 लाख का कर्ज, 1 साल के भीतर चुकाया, आखिर कैसे? महिला ने Video शेयर कर बताया

आज का वायरल वीडियो (13-April-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एक महिला ने वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर कैसे उसने 1 साल के अंदर अपना 80 लाख रुपए का कर्जा चुकाया।

आज का वायरल वीडियो (13-April-2026): कई लोग कर्ज के नाम से ऐसे दूर भागते हैं, जैसे कोई चूहा बिल्ली से और बिल्ली कुत्ते से। हमेशा लोगों के मन में कर्ज को लेकर यह बात बैठी रहती है कि ज्यादा कर्ज ले लिया तो समझो बर्बाद हो गए। जीवन भर EMI चुकानी पड़ेगी लेकिन हाल में एक महिला का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोगों को बता रही है कि आखिर उसने 80 लाख रुपए का कर्ज 1 साल के भीतर कैसे चुका दिया। महिला ने यह गुरुमंत्र देते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @dailysakshi पर शेयर किया है।

Video of women who repay his 80 lakh rupees student loan in a year

महिला ने वीडियो शेयर कर लोगों को दिया गुरुमंत्र (Instagram/@dailysakshi)

लोन चुकाना है, पूरी तरह साफ था लक्ष्य

महिला ने अपने वीडियो में बताया कि वह भारतीय मूल की है और फिलहाल वह अमेरिका में रहती है। उसके माता-पिता ने उसकी पढ़ाई के लिए स्टूडेंट लोन के तौर पर 80 लाख रुपए का कर्ज लिया था। महिला ने वीडियो में बताया कि उसने पहले ही तय कर लिया था कि वह यह बोझ अपने माता-पिता पर नहीं डालेगी और जल्द से जल्द इस कर्जे को खत्म कर देगी। उसने किया भी कुछ ऐसा ही। महिला ने मात्र 1 साल के अंदर पूरी तरह लोन को चुका दिया। महिला ने आगे बताया कि इस गजब के कारनामे के पीछे कोई चमत्कार नहीं, बल्कि उसकी मेहनत, अनुशासन और समझदारी थी।

End of Feed