आज का वायरल वीडियो (11-NOV-2025): सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जमकर देखा जाता है। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शुरुआत में तो आपको भी यकीन नहीं होगा, पहले तो आप यही सोचेंगे की कहीं ये कोई AI वीडियो तो नहीं है, लेकिन आपको बता दें कि ये कोई AI वीडियो नहीं है। ये कलाकारी एक शख्स द्वारा सच में की जा रही है।
शख्स पहले बना मगरमच्छ फिर बंदर,वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी(फोटो: X/@mdtanveer87 )
दरअसल 43 सेकंड के इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स तीन-चार जानवरों की चलने की एक्टिंग करता है। जिसमें वह मगरमच्छ, मेंढ़क और बंदर आदि की चलने की एक्टिंग करता है। यह वीडियो किसी समुद्र के किनारे का लगता है। जहां पर अन्य लोग भी साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। ये सभी लोग समुद्री नजारों के साथ ही इस शख्स की कलाकारी का खूब आनंद ले रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आफकी भी हंसी नहीं रुकने वाली है। वहीं पर इस शख्स की तारीफ भी करेंगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @mdtanveer87 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।
लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो को पोस्ट करने के बाद लिखा है कि 'पहले मगरमच्छ बना फिर बंदर! अब बस सुपरमैन बाकी है। भाई ने पूरा नेशनल जियोग्राफिक अकेले शूट कर दिया क्या पहले कभी देखें है' इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। पहले ने लिखा: "सच में क्या बंदा है ऐसा करना कोई आसान नहीं है जो ये कर रहा है लग रहा है जैसे रबर का शरीर हो", दूसरे यूजर ने लिखा: "मगरमच्छ से बंदर तक का सफर तो कमाल का रहा, अब बस उड़ने की बारी है सुपरमैन मोड ऑन होने वाला है", तीसरे ने लिखा: "हाहा भाई ने तो जंगल सफारी अकेले ही पूरी कर ली,ऐसा टैलेंट रोज-रोज नहीं दिखता।" इस वीडियो को वायरल होने के बाद अब तक 43 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
