वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो 10 अप्रैल 2026: नाले में बह रहे थे पपी, बचाने दौड़ पड़ी महिला, Video छू रहा लोगों का दिल

(आज का वायरल वीडियो, Aaj ka viral video ) 10 April 2026: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जिन्हें देख लोगों का दिल और आंखें दोनों भर आती हैं।

Image

कुत्तों के बच्चों को बचाती हुई महिला (X/@amshilparaghu)

(आज का वायरल वीडियो, Aaj Ka Viral Video) 10 अप्रैल 2026: मां की ममता इतनी संवेदनशील होती है कि ये हर एक प्राणी के लिए रक्षा कवच की तरह काम करती है। अगर आपको इसका एक बेहतरीन उदाहरण देखना है तो आप इस वायरल वीडियो को देख लीजिए। जहां एक महिला दो छोटे-छोटे कुत्ते के बच्चों की जान बचाते हुए नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला उन बेसहारा पिल्लों को मुसीबत में देखकर उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ी।

ये भी पढ़ें:

महिला ने कुत्ते के बच्चों को बचाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश के बीच दो छोटे-छोटे पिल्ले नाले में बह रहे थे। दोनों नाले के दीवार को पकड़ कर खुद को बहने से बचा रहे थे। तभी एक महिला की नजर उन दोनों बेबस पिल्लों पर पड़ी। जिसके बाद महिला दौड़ते हुए आई और दीवार पर पड़ी एक रस्सी को उठाकर उसी रस्सी के सहारे उन दोनों पिल्लों को नाले से बाहर निकाला। महिला का बड़ा दिल और करुणा भावना देखकर हर कोई उसकी ममता पर पिघल गया।

वीडियो देख भावुक हुए लोग

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @amshilparaghu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मां के प्यार की कोई सीमा नहीं होती। चाहे उसकी अपनी संतान हो या कोई बेबस प्राणी के बच्चे, एक मां का दिल हमेशा बच्चों के लिए दया भाव रखता है। अगर बच्चा किसी मुसीबत में फँसा हो तो मां उसकी रक्षा के लिए बिना सोचे-समझे दौड़ पड़ती है।" दूसरे ने लिखा, "इस मां की ममता को देख आंखें भर आईं।" तीसरे ने लिखा, "मां की ममता सिर्फ जन्म देने तक ही सीमित नहीं होती। यह एक भावना है जो दया, त्याग और बिना शर्त प्यार को जीवन भर लेकर साथ चलती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article