आज का वायरल वीडियो (07-NOV-2025): शख्स के साथ पकड़म पकड़ाई खेल रहा था नन्हा हाथी, दिल छू लेगा वायरल हो रहा यह प्यारा वीडियो

आज का वायरल वीडियो (07-NOV-2025) Baby Elephant Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी एलीफेंट अपने केयरटेकर के साथ पकड़म पकड़ाई खेल रहा है। वीडियो में हाथी को छोटे-छोटे कदमों से अपनी सूंड को लहराते हुए केयरटेकर की ओर दौड़ते देखा जा सकता है। यह देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा अपने दोस्त को पकड़ने के लिए उसके पीछे-पीछे भाग रहा हो।

आज का वायरल वीडियो (07-NOV-2025): सोशल मीडिया की दुनिया में जहां हर रोज हमें निगेटिव खबरों से रूबरू होना पड़ता है, वहीं कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी हमें देखने को मिल जाते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपने केयरटेकर के साथ बचकाना खेल खेलता नजर आ रहा है। हाथी और उसके केयरटेकर का यह वीडियो जिसने भी देखा उसका दिन बन गया।

Baby Elephant Video

केयरटेकर के साथ खेलता हाथी (X/@Yoda4ever)

केयरटेकर के साथ खेलते दिखा हाथी का बच्चा: आज का वायरल वीडियो

वायरल हो रहे आज के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी अपने केयरटेकर के साथ 'पकड़म-पकड़ाई' खेल रहा है। केयरटेकर और हाथी दोनों के चेहरे पर दोस्ती की खुशी साफ झलक रही है। प्यारा सा हाथी का बच्चा उस शख्स के पीछे-पीछे दौड़ रहा है और उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है, जबकि केयरटेकर हाथी के बच्चे को छेड़ने के लिए उससे दूर भागता नजर आ रहा है।

End of Feed