OMG: चलती सड़क पर आया जलजला, अचानक फटी धरती और फूट पड़ा पानी का फव्वारा

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2023, 11:14 AM IST

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सड़क पर जमीन अचानक से फट जाती है और पानी सैलाब की तरह बनकर निकलने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी का फोर्स इतना ज्यादा रहता है कि सड़क का एक हिस्सा फटकर बाहर आ जाता है।

सोशल मीडिया पर अक्सर आपको एक्सीडेंट से जुड़े कई वीडियोज देखने को मिल जाते होंगे जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाते होंगे। वहीं कभी कभी ऐसे दर्दनाक हादसों के वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसके बारे में हमने कभी कल्पना भी ना की हो। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि सड़क पर जमीन अचानक से फट जाती है और पानी सैलाब की तरह बनकर निकलने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी का फोर्स इतना ज्यादा रहता है कि सड़क का एक हिस्सा फटकर बाहर आ जाता है। यह पूरी घटना हादसे वाली जगह पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

waterpipeline

चलती सड़क पर आया जलजला (Source:Twitter)

चलती सड़क पर आया जलजला

घटना महाराष्ट्र के यवतमाल की है जहां सड़क के बीचोबीच पानी की पाइप लाइन फट गई और पानी का जलजला आ गया। पाइप लाइन फटने से सड़कें खुल गईं। वहीं इस घटना में स्कूटी सवार एक महिला की बाल बाल जान बची है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी के तेज बहाव में कैसे एक महिला आ गई। घटना यवतमाल विदर्भ हाउसिंग सोसाइटी के पास हुई है।

अमृत योजना बना था पाइप लाइन

वीडियो में सड़क पर बजरी के बड़े-बड़े टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं क्योंकि एक बड़ा गड्ढा पानी से भर गया है। खबरों के मुताबिक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया गया है। बता दें यवतमाल में पानी की पाइप लाइन सड़क के नीचे से गयी है और हाल में ही इस पाइप लाइन का काम खत्म हुआ था। पानी की पाइप लाइन का ये काम अमृत योजना के तहत किया गया था।

End of Feed