भारतीय ट्रेनों में किन्नरों को पैसे मांगते आपने जरूर देखा होगा। कई लोगों का मानना है कि किन्नरों की दुआ जरूर पूरी होती है। अगर आपको किसी किन्नर ने दिल से दुआ दे दी तो आपके भाग्य बदल सकते हैं। इसी दुआ को पाने के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री अक्सर उन्हें पैसे दे देते हैं। लेकिन कुछ लोग मजबूरी में भी पैसे देते हैं क्योंकि कुछ किन्नर ऐसे भी होते हैं जो पैसे ना मिलने पर आपसे बद्तमिजी करने पर उतारू हो जाएंगे। सारे किन्नर एक जैसे नहीं होते; कुछ बहुत ही सौम्य स्वभाव के भी होते हैं।
ट्रेन में दिखी खूबसूरत किन्नर (Instagram/@log.kya.kahenge)
ये भी पढ़ें: चचा तो कुन-फू पांडा के भी फूफा निकले! सामने खड़ी थी नेपाल की पुलिस फोर्स, शख्स दिखाने लगा अपने मार्शल आर्ट का टैलेंट
ट्रेन में दिखी खूबसूरत सी किन्नर
हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही सौम्य स्वभाव और खूबसूरत दिखने वाली किन्नर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन के एक कोच में बेहद ही खूबसूरत किन्नर नजर आ रही है, जिसे देख लोग बस उसी को देखते रह गए। किन्नर की खूबसूरती देख कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह किन्नर होगी। इस किन्नर को देख ट्रेन कोच में सफर करने वाले सभी यात्री उस पर फीदा नजर आ रहे हैं। सबकी निगाहें उस पर टिकी हुई हैं। किन्नर के पीछे-पीछे एक शख्स को भौंरे की तरह डोलते हुए देखा जा सकता है जो उसकी खूबसूरती को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहा है। जब किन्नर उसकी तरफ पलट कर देखती है तो वह उसे एक 10 का नोट पकड़ा देता है।
वीडियो देख लोगों ने जताया अफसोस
किन्नर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @log.kya.kahenge नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई लोगों ने किन्नर के किन्नर होने पर भगवान को कोसा तो कुछ ने उसके किन्नर होने पर अफसोस जताया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भगवान ने गलत शरीर में डाल दिया इनको।" दूसरे ने लिखा, "भारी मिस्टेक हो गया प्रभु।"
