शेर को जंगलों का राजा कहा जाता है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में की जाती है। शेर हमें चिड़ियाघर या फिर जंगलों में ही देखने को मिलते हैं। शेर के सामने आना मलतब मौत को दावत देने वाली बात है। जंगलों और चिड़ियाघर के अलावा शेर हमें सर्कस में भी देखने को कई दफा मिल जाते हैं। सर्कस में शेर ट्रेनर के कंट्रोल में रहते हुए करतब दिखाता है, लेकिन मान लीजिए जब शेर ट्रेनर के कंट्रोल से बाहर हो जाए तो क्या होगा। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है ऐसा ही कुछ नज़ारा हाल ही में एक सर्कस में देखने को मिला जहां शेर ट्रेनर के कंट्रोल से बाहर हो गया और ट्रेनर पर ही हमला कर दिया। इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए है।
जब शेर ने ट्रेनर पर किया हमला(Source:twitter)
ट्रेनर पर शेर ने किया हमला
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शेर सर्कस में ट्रेनर पर ही हमला बोल देता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेर सर्कस में करतब दिखा रहे हैं और एक ट्रेनर उन्हें कंट्रोल कर रहा है। इतने में शेरों को गुस्सा आ जाता है और वह ट्रेनर पर ही हमला कर देता है। शेर दौड़कर ट्रेनर पर हमला बोल देता है। वह ट्रेनर का हाथ काटने की कोशिश करता है लेकिन ट्रेनर कैसे भी अपनी जान बचाकर वहां से निकलता है। लेकिन शेर मानता नहीं है और वह बार-बार ट्रेनर पर हमला करता है। यह देखकर दूसरे ट्रेनर आते हैं और शेरों को काबू में कर पींजड़े में बंद कर देते हैं। यह नज़ारा देख सर्कस में मौजूद सभी दर्शकों की सांसे अटक गई थी। इस वीडियो को देखने के बाद सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं।Does it make me a bad person to wish the loin would have ate him? t.co/nfG4vK7v39
— ANI (@ANI) Mar 3, 2023
