कई लोगों का मानना है कि शादीशुदा जीवन में क्लेश होना तय है। हालांकि छोटे-मोटे क्लेश हों तो इंसान झेल जाता है और यही प्यारी सी नोंकझोंक शादीशुदा जीवन में और भी प्यार लेकर आता है। हाल में इसी नोंकझोंक का एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
शादी में आए इस कपल का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@hi.mani8714)
ये भी पढ़ें:
कैमरामैन के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ यह कपल
वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का है। जहां एक दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर फोटोशूट करवा रहे हैं। तभी शादी में आए कैमरामैन के कैमरे का फोकस वहां मौजूद एक कपल पर हो गया। जिनके बीच तीखी नोंकझोंक हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति को किसी बात के लिए सुना रही है। इधर, पति भी फुल दमदारी से अपने आप को डिफेंड कर रहा है। वीडियो में भले ही कपल की आवाज नहीं आ रही, मगर एक बात तो साफ है कि उन्हें देखकर कोई भी यही कहेगा कि पक्का पत्नी नाक-मुंह चढ़ाए उसे ताने कस रही होगी और पति भी अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा होगा।
ये भी पढ़ें:
एक फ्रेम में दिखा दो जीवन
इस वीडियो में एक ही फ्रेम में दो लोगों का जीवन मोजूद है। पहला जो शादीशुदा जीवन को बहुत ही उत्साह के साथ शुरू करने जा रहे हैं और दूसरा जो शादीशुदा जीवन के हर उतार-चढ़ाव भरे अनुभवों को लोगों के सामने रख रहे हैं। अब इस कपल को देखने के बाद लोगों के मन में शादी को लेकर क्या ख्याल होंगे, ये तो वे ही जानें। मगर आप इसे लेकर मत घबराइएगा, सबके जीवन में ऐसे पल आते हैं और ये पल बहुत ही प्यारे होते हैं।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @hi.mani8714 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोग इस कपल के वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इस कपल को आइडियल इंडियन कपल बताया। वहीं, दूसरे ने शादी कर रहे कपल का भविष्य भी कुछ ऐसा ही बताया। तीसरे ने लिखा कि इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले कैमरामैन को शाबाशी देना चाहिए। चौथे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "पीछे माहौल बन रहा है और आगे माहौल बनने की तैयारी चल रही है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
