Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब चीज देखने को मिलती है। भारत में जब शादियों का सीजन चल रहा होता है तो दूल्हा-दुल्हन के बाद मेहमानों का सबसे ज्यादा फोकस दावत पर ही होता है। भारतीय शादियों में दावत में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। कुछ लोग शादी में सिर्फ जाते ही इसीलिए हैं, क्योंकि उन्हें दावत खाना होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आप दावत का अजीबोगरीब मोह देख सकते हैं।
बारिश में उड़ाता रहा दावत (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: देसी भाभी ने भैंस के साथ किया इतना खूंखार डांस, देखकर लोग बोले- अब दुनिया खत्म होने का टाइम आ गया
वीडियो देखकर आपको यकीन नहीं होगा
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी शादी में भारी बारिश हो गई है। इस दौरान शादी में आए मेहमानों के बीच उथल-पुथल मच गई है। हालांकि, इसी बीच कैमरा एक बंदे पर जाता है, जो भारी बारिश में भी दावत उड़ाते देखा जा रहा है। जहां एक तरफ लोग इधर-उधर भागकर बारिश से बचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं यह बंदा दावत उड़ाने का मोह नहीं छोड़ पा रहा है। आप देख पाएंगे कि रोटियां बारिश के पानी से पूरी तरह फूल चुकी हैं। वहीं सब्जी में पानी भर गया है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि खाना बरसात के पानी में पूरी तरह खराब हो चुका है। इसके बाद भी शख्स दनादन दावत उड़ाता नजर आ रहा है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बंदे के अलावा कोई और भी दावत खाता नजर नहीं आ रहा है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि दावत का इतना लालच किसे हो सकता है। जहां बारिश में रोटी पिलपिली हो गई है और खाने में पानी भर गया है। इसके बाद भी शख्स से सब्र नहीं हो पा रहा है। वीडियो को @irfan__shaikh_143 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
