ट्रक से टकराई शख्स की स्कूटी, आया पहिए के नीचे फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि खुद को नहीं हुआ यकीन

सोशल मीडिया पर सड़क हादसों के वीडियो हर रोज देखने को मिलते हैं। इसी बीच कभी-कभी हमें ऐसी घटनाओं के भी वीडियो देखने को मिलते हैं जिन्हें देख हमें खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

"जाको राखे साइयां, मार सके न कोय," ये पंक्तियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एकदम सटीक बैठती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की स्कूटी तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराती है। हादसे के बाद शख्स ट्रक के नीचे आ जाता है। लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा चमत्कार होता है कि खुद उसे भी इस बात का यकीन नहीं होता कि आखिर वह बच कैसे गया। अगले ही पल ट्रक को उसे पार कर वहां से निकलते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed