स्प्रिंग फेस्टिवल पर सड़क से गुजर रही थी फोक डांस टीम, बेधड़क छोटी बच्ची भी दल में हो गई शामिल, दिल खोलकर किया डांस

स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान एक बच्ची लोकल फोक डांस टीम का हिस्सा बनकर दल के सदस्यों के साथ दिल खोलकर डांस किया। जिसका यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कई बार कुछ ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। जिन्हें देख लोगों के होंठो पर मुस्कुराहट आ जाती है और उनका दिन बन जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक नन्ही सी परी फुल कॉन्फिडेंस में एक लोकल फोक डांस में शामिल हो जाती है और वह अनजान लोगों की भीड़ में बिना किसी डर और भय के अपनी मस्ती में डांस करने लगती है।

little girl confidently joined a local Yingge dance team

फोक डांस टीम के साथ डांस करती बच्ची (X/@HumanityChad)

बच्ची ने टीम के साथ पूरे जोश में किया डांस

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HumanityChad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि यह नजारा चीन के चाओशान (Chaoshan) इलाके में चाइनीज न्यू ईयर स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान की है। जहां एक लोकल यिंगगे (Yingge) डांस टीम सड़क पर परफॉर्म कर रही थी। तभी एक छोटी सी बच्ची फुल कॉन्फिडेंस के साथ अचानक डांस टीम में शामिल हो जाती है। वह टीम के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने लगती है। उसके छोटे-छोटे कदम, हाथों की मूवमेंट और चेहरे पर खुशी देखकर लोगों का मन खुश हो गया। डांस टीम के लोग भी बच्ची को देखकर मुस्कुराते हुए एक घेरा बना लिए और उसे स्पॉटलाइट में लाते हुए उसके साथ थिरकने लगे।

End of Feed