Viral Video: भैंसों के झुंड में जा घुसा शेर, पल भर में दिखा दी जंगल के राजा की असली ताकत

सोशल मीडिया पर इस समय एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि शेर कैसे अपने शिकार को टारगेट कर हमला करता है। शेर सीधे भैंसों के झुंड के बीच घुसकर एक भैंस पर हमला कर देता है और फिर उसे नीचे गिराने की कोशिश करने लग जाता है।

सोशल मीडिया पर अकसर जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। शेर को यूंही नहीं जंगल का राजा कहा जाता है। शेर की पहचान ही है बेखौफ और निडर। शेरों की गिनती सिर्फ खतरनाक जानवरों में ही नहीं होती बल्कि सबसे ताकतवर जानवरों में भी की जाती है। अगर उसे कोई शिकार करना है, तो वह करके ही रहता है। भले ही उसे झुंड में घुसना पड़े।

Lion attack buffalo

देखें शेर ने कैसे भैंसों के झुंड पर हमला किया (फोटो: X/@NatureNexus4321)

आमतौर पर माना जाता है कि जब जानवर झुंड में होते हैं तो कोई शिकारी जानवर उनका शिकार करने से पहले 10 बार सोचता है, लेकिन शेर के केस में ऐसा नहीं है। शेर अकेला ही झुंड में भी अटैक कर देता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शेर अपनी जान जोखिम में डालकर भैंसों के झुंड में घुस जाता है। इसके आगे वीडियो में जो होता है उसे देखने के बाद हर किसी की सांसे थम सी जाती हैं।

End of Feed