शेरों के झुंड ने एक-अकेले मगरमच्छ का किया शिकार, जंगल की बेरहम दुनिया का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

जंगल की बेरहम दुनिया हमेशा हमें प्रकृति के संतुलन के बारे में बताती है। हाल में इसी बेरहम दुनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबके सामने आया है, जिसमें एक शेर के झुंड को मगरमच्छ का शिकार करते हुए देखा जा सकता है।

एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक वीडियो में शेरों का झुंड एक अकेले मगरमच्छ पर हमला करते दिख रहा है। यह वीडियो जंगल की बेरहम दुनिया को दिखा रहा है, जहां सिर्फ ताकत और एकता ही काम आती है। मगरमच्छ के शिकार का यह खौफनाक नजारा हर किसी की सांसों को थामकर रख दिया।

Fight between lions and crocodile

शेरों ने मिलकर किया एक मगरमच्छ का शिकार (Instagram/@nature.decoded_)

शेरों ने मिलकर किया शिकार

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के बीचोबीच एक मगरमच्छ एक शेर के झुंड के बीच फंस गया है। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 5-6 शेर मगरमच्छ को घेर लेते हैं और फिर वे एक-एक कर उस पर अपने पंजे और नुकीले दांतों से हमला करते हैं। कुछ समय तक तो मगरमच्छ अपना बचाव करता है और उन शेरों पर उल्टा हमला करता है। लेकिन पानी का राजा माने जाने वाला मगरमच्छ जंगल के बादशाहों के सामने जमीन पर धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जाता है और आखिरकार वह शेरों का शिकार हो जाता है।

End of Feed