Watch: पीली साड़ी में महिला का धांसू ठुमका, अंदाज देख श्रद्धा कपूर भी शरमा जाए, लोगों ने कहा - 'ये तो सितम ढा रही'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 24, 2023, 06:55 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, लड़की 'शो मी द ठुमका' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। बता दें, डांस करती हुई लड़की का नाम 'प्रियंका शिनॉय मेनन' है, जो 'मिस केरला' भी रह चुकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'शो मी द ठुमका' सॉन्ग पर लड़की ने किया डांस
  • ठुमका देख फिदा हुए यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Video on Show Me The Thumka Song: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। इतना ही नहीं, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी निगाहें हटने वाली नहीं है। लड़की ने जबरदस्त डांस किया है।

Dance Video on Show Me The Thumka Song

'शो मी द ठुमका' सॉन्ग पर लड़की का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : parihoonnmain/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो लड़की डांस करती हुई दिखाई दे रही है, वह मिस केरला रह चुकी है और लड़की का नाम 'प्रियंका शिनॉय मेनन' है। पीली साड़ी पहन प्रियंका ने 'शो मी द ठुमका' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है, बिल्कुल स्टेप वाइज। ऐसे में मिस केरला ने डांस के मामले में श्रद्धा कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है। काफी यूजर्स ने कहा कि ये तो पूरी की पूरी सितम ढा रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।

End of Feed