Video: बिना सोए 3 दिन गुजारे, फिर आया वो पल... माँ-बच्चे की मिलन की कहानी ने पूरे सोशल मीडिया को रुलाया

मां की नींद, आराम, खाना सब कुछ बच्चे के लिए फीका पड़ जाता है। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला। जब एक महिला ने अपने खोए हुए बच्चे को तीन दिन बाद वापस पाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक मां और उसकी ममता को बखूबी बयां कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने खोए हुए बच्चे को जब पाती है तो उसका रिएक्शन सीधे लोगों के दिलों को छू गया। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक छोटा बच्चा गुम हो जाता है। मां तीन दिन और तीन रात तक बिना एक पल की नींद लिए उसे खोजने की कोशिश करती रही। तीन दिन के लंबे इंतजार के बाद उस मां को अपना बच्चा मिलता है।

बच्चे को पाकर रोने लगी मां

बच्चे को पाकर रोने लगी मां (X/@gharkekalesh)

ये भी पढ़ें:

बच्चे को लेने महिला पहुंची थाने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने पति के साथ दौड़ते हुए पुलिस थाने पहुंचती है। जहां उसके खोए हुए बच्चे को ढूंढ लिया गया था। जब उस मां को उसका बच्चा दिया जाता है, तो वह उसे अपनी गोद में लेने के बाद फूट-फूटकर रोने लगती है। उसकी चेहरे पर थकान साफ दिखती है, लेकिन बच्चे के मिल जाने के बाद जो उसे सुकून की सांस आती है, वह किसी शब्द में बयां नहीं किया जा सकता। महिला का पति उसे ढांढस बधांते हुए नजर आता है।

End of Feed