Video: एक साथ चोरी हुए 7 कुत्ते कैद से छूटकर भागे, 17 किमी पैदल चलकर लौटे घर

हाल में एक कुत्तों के झुंड का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इन कुत्तों की कहानी भी शेयर की गई है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

कई बार कुछ सच्ची घटनाएं ऐसी होती हैं, जो सुनने और देखने में किसी फिल्मी कहानी की तरह लगती हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दरअसल, यहां पर एक साथ सात कुत्तों की चोरी हो गई। जिसके बाद मौका देखते ही वे सभी कुत्ते ट्रक से भाग निकले और 17 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपने घर लौटे। घर लौटते कुत्तों का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट किए गए @TheFigen_ नाम के अकाउंट से लिया है।

घर लौटते कुत्तों का वीडियो हुआ वायरल

घर लौटते कुत्तों का वीडियो हुआ वायरल (X/@TheFigen_)

चोरी हुए कुत्ते, मौका मिलते ही कैद से भाग निकले

इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये घटना चीन के जीलिन प्रांत के चांगचुन इलाके की है, जहां कुत्तों का मीट बेचने वाले व्यापारियों ने एक साथ 7 कुत्तों की चोरी कर ली। ऐसे में उन डरे-सहमे कुत्तों को उनका एक लीडर मिला, जो कि उस झुंड में सबसे छोटा था। इस कुत्ते का नाम कॉर्गी था। उसने दूसरे कुत्तों को हिम्मत दी और कैद से आजाद होने के लिए एक प्लान बनाया। मौका मिलते ही कॉर्गी अपने अन्य साथियों के साथ ट्रक की कैद से निकलकर फरार हो गया और वे सभी कुत्ते कॉर्गी के नेतृत्व में 17 किलोमीटर पैदल चलकर वापस अपने घर लौटे।

End of Feed