Viral Video: बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उड़े होश, अंदर बैठा था 7 फुट विशालकाय मगरमच्छ

एक परिवार के बाथरूम में रात के समय 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर तालाब में छोड़ दिया।

सोचिए रात के समय में आप अपने बाथरूम में जाएं और आपको वहां पर एक विशालकाय मगरमच्छ मिल जाए तो क्या होगा। जाहिर सी बात है कि डर के मारे आपकी चीख निकल जाएगी। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात में रहने वाले एक शख्स के साथ, जो रात के समय में अपने बाथरूम में गया तो उसने देखा कि उसके बाथरूम में एक 7 फुट का बड़ा सा मगरमच्छ बैठा हुआ है। फिलहाल इस वाकये का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

7 feet crocodile found inside bathroom viral Video

बाथरूम में घुसा मगरमच्छ (X/@prettysimran_92)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रात में बाथरूम का दरवाजा खोला तो सामने था 7 फीट का मगरमच्छ

वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि यह घटना गुजरात के आनंद जिले की है। जानकारी के अनुसार, बालाभाई चौहान अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी रात में उन्हें घर के बाहर कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनाई दी। उन्हें कुछ अजीब लगा, इसलिए वह उठकर देखने लगे कि आखिर मामला क्या है। जब उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। वहां एक विशाल मगरमच्छ बैठा हुआ था। मगरमच्छ को देखते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। किसी ने भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

End of Feed