VIDEO: 1.61 लाख का शगुन और साथ निभाने का वादा! दिवंगत हवलदार की बेटी की शादी में फौजियों ने जीत लिया सबका दिल

Viral Video: 21 नवंबर 2026 को राजस्थान के अलवर जिले में दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की बेटी प्रीति की शादी में भारतीय सेना की 16 जाट रेजिमेंट के जवान परिवार बनकर पहुंचे। जवानों ने शादी के खर्च के लिए 1.61 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी और प्रीति की मां अनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो और कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर पत्थरदिल इंसान की आंखें भी नम हो जाएं। मौका था राजस्थान के अलवर जिले में हुई एक शादी का, जहां दुल्हन प्रीति के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। पिता स्वर्गीय हवलदार पप्पल सिंह इस दुनिया में नहीं थे, लेकिन शादी के मंडप में प्रीति और उसके परिवार को यह महसूस नहीं होने दिया गया कि वे अकेले हैं। वजह बने भारतीय सेना की 16 जाट रेजिमेंट के वे जांबाज, जो साथी की बेटी की खुशियों में शरीक होने के लिए परिवार बनकर पहुंच गए।

Viral Video

फौजियों ने जीता दिल

21 नवंबर 2026 को अलवर में दिवंगत हवलदार पप्पल सिंह की बेटी प्रीति की शादी संपन्न हुई। हर पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की डोली धूमधाम से उठाए, लेकिन पप्पल सिंह के न होने से परिवार के सामने जिम्मेदारियों का पहाड़ था। ऐसे समय में 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारियों, जेसीओ और जवानों ने आगे बढ़कर न केवल रस्मों और तैयारियों में साथ निभाया, बल्कि 1.61 लाख रुपये का सहयोग भी दिया, ताकि शादी की खुशियों में कोई कमी न रहे। इस पूरे आयोजन का सबसे मार्मिक हिस्सा वह रहा जब रेजिमेंट की ओर से प्रीति की मां अनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एक मां के लिए, जिसने अपने जीवनसाथी को खोने के बाद परिवार को संभाला और बेटी की शादी की दहलीज तक पहुंची, यह सम्मान किसी बड़े सहारे से कम नहीं था। वीडियो में चलती भावुक पंक्तियां - ' मैं ना लौटा आने वाले साल जो मेरी वर्दी बोले मेरा हाल… दो नैना अश्क न हो यह समझना मैं हूं मजबूर नैना', इस पूरे दृश्य की संवेदना को और गहरा बना देती हैं। देखें वीडियो...

End of Feed