IndianOil World Para Athletics Championships 2025 का शानदार समापन 5 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुआ। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था, क्योंकि पहली बार देश ने इतने बड़े पैमाने पर पैरा एथलेटिक इवेंट की मेजबानी की। 104 देशों से आए 2,200 से अधिक पैरा एथलीट्स ने अपने जज्बे, मेहनत और खेल के प्रति जुनून से पूरी दुनिया को प्रेरित किया। Hyundai Motor India Limited के सहयोग से आयोजित इस चैम्पियनशिप ने हौसले और समावेश की भावना को नई दिशा दी। प्रतियोगिता के अंत में भारत के पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया