Samarth by Hyundai: खेलों में बराबरी की दिशा में मजबूत कदम

IndianOil World Para Athletics Championships 2025 में दुनिया के बेहतरीन पैरा एथलीट्स ने एक साथ अपने जज्बे और हुनर का प्रदर्शन किया। इन्हीं में शामिल रहे भारत के श्रेयांश त्रिवेदी, जिन्होंने मेंस 100 मीटर T37 कैटेगरी में हिस्सा लिया। भारत के पहले मोंडो ट्रैक पर दौड़ते हुए श्रेयांश ने हिम्मत, मेहनत और जुनून की मिसाल पेश की। उन्होंने साबित किया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी रुकावट बड़ी नहीं होती और पैरा एथलीट्स अपनी लगन से हर सीमा पार कर बदलाव की प्रेरणा बन सकते हैं।