News Ki Pathshala | Mradul Sharma | उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई का एजेंडा सामने रखा। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था, रोजगार, महिलाओं, किसानों, शिक्षा को लेकर कई बड़े वाद किए। इस बीच संविधान दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण के खिलाफ है।