News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: रोहिणी आयोग की रिपोर्ट में OBC आरक्षण को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय OBC सूची में शामिल 2,633 जातियों में से 983 जातियों को सरकारी नौकरियों और केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का अब तक कोई लाभ नहीं मिला। वहीं रिपोर्ट में आरक्षण के लाभ के असमान वितरण की बात भी सामने आई है। आखिर OBC आरक्षण का लाभ किन जातियों तक सीमित रहा और क्यों? देखिए पूरी रिपोर्ट। रुबिका लियाकत के साथ देखिए 'न्यूज की पाठशाला' में खास रिपोर्ट..