News Ki Pathshala: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर दिए गए बयान ने सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने रविवार को मुंबई में कहा था कि 2029 से पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू हो जाएगा। इस बयान के बाद विभिन्न दलों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा ओवैसी ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है..जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या 'समानता के कानून' के विरोध में फेल हो गया विपक्ष का 'सांप्रदायिक कार्ड'! देखिए 'न्यूज की पाठशाला' का एपिसोड 95