Garjana With Rubika Liyaquat: राष्ट्रगीत से दूरी...तुष्टिकरण के लिए जरूरी?

Garjana With Rubika Liyaquat: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुए सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस ने साफ-साफ कहा कि पार्टी अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद ही गाएगी। इसके लिए पार्टी ने 1937 में अपनाए गए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के ऐतिहासिक प्रस्ताव का हवाला दिया है। कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी को नई मुस्लिम लीग करार दिया है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रगीत से दूरी...तुष्टिकरण के लिए जरूरी है? गर्जना में रुबिका लियाकत के साथ देखिए पूरी डिबेट सिर्फ Times Now Navbharat पर