ChakraView | Sumit Awasthi: कश्मीर पर भारत के साथ US..पाकिस्तान क्यों बेचैन?

ChakraView | Sumit Awasthi: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर को 'भारत का एक जरूरी हिस्सा' बताने वाले बयान पर पाकिस्तान की मिर्ची लग गई है. सर्जियो गोर के बयान के बाद इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया और कड़ा विरोध जताया. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने के उनके बयान को खारिज कर दिया. दरअसल पाकिस्तान को इस बात का बुरा लगा कि जिस अमेरिका का वह पिछलग्गू बना हुआ है उसके ही राजदूत ने दुनिया का कश्मीर की असली बात कह दी. देखिए सुमित अवस्थी के साथ चक्रVIEW में पूरी रिपोर्ट..