Pakistani भिखारियों से खाड़ी देश परेशान ! सऊदी जा रही Flight से उतारे गए 16 भिखारी

पाकिस्तान में इस वक्त क्या हालात हैं दुनिया से छिपे नहीं हैं. वहां किस कदर कंगाली और बदहाली है ये भी सबको पता है.पाकिस्तानी अवाम भुखमारी और गरीबी में जिंदगी गुजार रही है. महंगाई आसमान पर है और बेरोज़गारी पूछिए मत तभी तो वहां भिखारियों की तादाद बढ़ती जा रही है.जी हां, पाकिस्तान भिखारियों का एक्सपोर्टर बन गया है. ताजा मामला पाकिस्तान के मुल्तान एयरपोर्ट का है जहां 16 भिखारियों को सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया. संघीय जांच एजेंसी ने दो दिन पहले मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में 16 कथित भिखारियों को उतार दिया.