Muslim Country Supports Israel: Israel को मिला खाड़ी के ताकतवर Muslim देश का साथ

Muslim Country Supports Israel: हमास के इजरायल पर भीषण हमले के बाद दुनिया में हड़कंप मच गया है. खासतौर से खाड़ी देशों में तनाव अपने चरम पर है. इजरायल पर हमले का जहां ईरान,लेबनान,तुर्की और कई मुस्लिम देशों में जश्‍न मनाया जा रहा है, वहीं खाड़ी के एक अहम मुस्लिम देश यूएई ने हमास को जमकर लताड़ा है. यूएई ने कहा कि हमास का इजरायल पर हमला बहुत गंभीर और बहुत ज्‍यादा भड़काने वाला है.