Israel-Palestine War: Muslim देशों की लामबंदी America पर भारी न पड़ जाए !

Israel-Palestine War: इजराइल-फिलिस्तीन जंग को लेकर दुनिया दो धड़ों में बंटती दिख रही है. आज कई देश इजराइल के साथ खड़े हैं तो कई फिलिस्तीन की हिमायत कर रहे हैं और वहां मारे जा रहे बेकसूर लोगों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं. सबसे खास बात ये है कि इजराइल और हमास की इस जंग के चलते दुश्मन मुस्लिम देश भी एकजुट दिखाई दे रहे हैं यूएई या एक दो मुल्कों की बात अगर छोड़ दें तो...ये कहना गलत नहीं होगा कि मुस्लिम देशों में ऐसी एकजुटा पहली बार देखने को मिल रही है.ईरान इस काम में सबसे खास भूमिका निभा रहा है. इजराइल के खिलाफ ईरान, मुस्लिम देशों को साथ लाने में जुटा है और इस कोशिश में वो काफी हद तक कामयाब भी होता दिख रहा है.