Israel-Palestine War: Israel पर हमले के बाद ये Muslim Countries क्यों मना रहीं है जश्न?

इजराइल में जिस वक्त हमास ने हमला बोलकर महिलाओं, बच्चों तक को बंधक बना लिया और उनकी बर्बर हत्याएं की गईं, उस दौरान कई इस्लामिक देशों में मिठाई बांटी गई। इन देशों में लेबनान, सीरिया, इराक, मिस्र और ईरान शामिल हैं। इन देशों में मस्जिदों, फुटबॉल स्टेडियमों और बाजारों में मिठाई बांटी गई। यही नहीं इजरायल की बर्बादी और फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। फिलिस्तीन के रहने वाले लोगों ने बताया कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में यही देखा कि इजराइल हमारे लोगों को मारता है और जमीन कब्जा लेता है। अब हमास ने जो किया है, उससे हमें खुशी मिली है।