Israel-Hamas War Update:इजराइल और हमास के बीच जारी जंग ने आसपास के देश ही नहीं अमेरिका की भी चिंता बढ़ा दी है.अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता है कि दोनों के बीच का संघर्ष मिडिल ईस्ट के क्षेत्र में न फैल जाए. अमेरिका की पूरे हालात पर नजर बनी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति Biden ने Israel को चेतावनी देते हुए कहा है कि गाजा पर कब्जा करना इजराइल के लिए बड़ी गलती होगी.