Israel ने तबाह किया Hamas का Headquarter,Shura Council Chief Osama Mazini की मौत

इजरायली सेना की एयरस्ट्राइक में हमास के सभी खूंखार कमांडर मारे जा रहे हैं. इजरायली सेना ने ताजा हमले में हमास कमांडर अली काची के सैन्य मुख्यालय को भी उड़ा दिया है. पिछले 10 दिनों से हमास के साथ युद्ध में इजरइल ने अब तक उसके 6 टॉप कमांडरों को ढेर कर दिया है. इससे हमास की कमर टूट गई है.इजराइल की एयर स्ट्राइक में हमास का कमांडर ओसामा मजीनी भी मारा गया है. ओसामा अल-माजिनी शूरा काउंसिल का प्रमुख था.