Israel और Hamas के बीच जारी युद्ध में हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे हैं. 7 अक्टूबर से दोनों के बीच ये जंग चल रही है जिसमें दोनों तरफ से करीब 5000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जिसमें इजराइल के करीब 1500 और फिलिस्तीन के 3000 लोग शामिल हैं. जबकि हजारों लोग घायल हैं और फिलिस्तान में लाखों बेघर. जंग के बीच खबर है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल का दौरा करने वाले हैं. वो इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे. बाइडेन से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिन के दौरे पर चीन पहुंच गए हैं.