Israel पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, Hamas ने 5 हजार रॉकेट दागे

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है.फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के आतंकियों ने इजरायल पर धावा बोला है.हमास के आतंकियों की ओर से इजरायल पर रॉकेट बरसाए गए. रॉकेट की बौछार में एक शख्स की मौत की खबर है वहीं, कम से कम तीन लोग घायल हो गए.इजराइली सेना ने कहा कि बड़ी संख्या में फलस्तीनी उग्रवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में घुसपैठ की है और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में रहने का आदेश दिया गया है.