Bihar News | तेजप्रताप पर Lalu Yadav के एक्शन के बाद Bihar में सियासी बवाल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 सालों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही तेजप्रताप यादव को परिवार से बेदखल करने का भी ऐलान किया है। तेज प्रताप को पार्टी से निकालने की जानकारी लालू प्रसाद यादव ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी। दरअसल तेज प्रताप ने बीते शनिवार को एक रिलेशनशिप पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उन्होंने बताया था कि वे अनुष्का नाम की लड़की को 12 सालों से जानते हैं। उनकी उस पोस्ट के बाद अलग-अलग अटकलें लगनी शुरू हो गईं, विवाद भी हुआ और अब इस बीच उन्हें पार्टी से ही बाहर निकाल दिया गया है।