J&K के Kupwara में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकियों के ठिकाने से हथियारों की खेप बरामद

Breaking News: Jammu Kashmir के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया इनपुट के आधार पर आतंकियों के ठिकाने से हथियारों की खेप बरामद की गई है। जिसमें 5 AK-47, 7 पिस्टल और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। वहीं आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी जारी है।