Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला सड़क हादसे (Kanjhawala Road Accident) में मृतका अंजलि सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बता दें मृतका के शरीर पर कुल 14 जगह निशान मिले है। वहीं मृतका की दोस्त निधि के शराब वाले दावे को Autopsy Report ने सिरे से नकारा है। जिसके बाद से मृतका की दोस्त पर भी तमाम सवाल भी खड़े हो रहे है।