Gulari Ke Phool: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना 'गुलरी के फूल' आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को हरकोई पसंद कर रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नीलम गिरी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को इस वीडियो में देखकर फैन्स तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने सृष्टि भारती के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं जबकि आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। यहां देखिए इस गाने का शानदार वीडियो...