Vrushakarma Trailer Release: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की अपकमिंग फिल्म 'वृषकर्मा' (Vrushakarma) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। कार्तिक वर्मा दांडू के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रहस्य, रोमांच और अलौकिक शक्तियों की दुनिया की झलक दिखाता है। करीब 3 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत 5 हजार साल पुरानी एक रहस्यमयी शक्ति से होती है। फिल्म में नागा चैतन्य अर्जुन नाम के एक खजाने की तलाश करने वाले शख्स का किरदार निभा रहे हैं। एक गुफा में खुदाई के दौरान मिले पुराने निशान उसे एक ऐसे रहस्य तक ले जाते हैं, जिससे पूरी मानवता को खतरा है। कहानी में वैदिक विज्ञान और पौराणिक रहस्यों का भी कनेक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और 'लापता लेडीज' फेम स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम रोल्स में हैं। 'वृषकर्मा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।