बॉलीवुड के जाने माने कलाकार सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वेटरन एक्टर कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए। सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं बल्कि सतीश शाह तो टीवी दुनिया के भी मशहूर चेहरा रह चुके हैं। एक्टर का आज 25 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 74 वर्षीय एक्टर पिछले कुछ समय से किडनी समस्याओं से जूझ रहे थे। महीने पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन उसके बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। ये दुखद खबर एक्टर के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर दी और बताया कि कल रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। सतीश के निधन से पूरा मनोनरंजन जगत शोक में डूबा हुआ है।