Udit Narayan in Maha Kumbh: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में पत्नी दीपा संग उदित नारायण महाकुंभ पहुंचे जहां उन्होंने त्रिवेणी घाट में जाकर डुबकी लगाई। इस दौरान सिंगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए महा कुंभ मेले का अनुभव शेयर किया। हालांकि उदित को महाकुंभ में देखकर ट्रोलर्स को खुद ट्रोल करने से रोक नहीं पाए। दरअसल कुछ समय पहले उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो एक फंक्शन के दौरान महिलाओं कि किस करते हुए नजर आए।