TMMTMTTM Teaser: हुकअप कल्चर में हुई 90's के प्यार की तलाश, तकरार के बीच होगा इश्क

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। आज कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है और उनके 35वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को भी सरप्राइज मिला है। दरअसल, कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है, जिसने उनकी और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री देखने लायक रही। वहीं फिल्म में देखने को मिला कि कैसे अनन्या पांडे हुकअप कल्चर के बीच 90's के प्यार की तलाश करती हैं। दूसरी ओर ट्रिप पर उनका और कार्तिक आर्यन का पंगा होता है और इसी से उनके बीच प्यार की शुरुआत होती है।