Thummak Thummak THE VVAAN Song: निराश करता है सिद्धार्थ-तमन्ना का नया गाना

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द वन का गाना ठुमक-ठुमक यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसे देसी रंग के साथ पेश किया गया है। फिल्म द वन की कहानी दर्शकों को बिहार में लेकर जाएगी, जिस कारण ठुमक-ठुमक सॉन्ग की भाषा भी देसी रखी गई है लेकिन परेशानी ये है कि ठुमक-ठुमक गाना दर्शकों को उस तरह से प्रभावित नहीं कर पाता है, जिस तरह से इसे करना चाहिए। गाने के बोल बेहद खराब हैं और धुन ऐसी कि कई बार सुनने के बाद भी ये समझ में नहीं आती है। वैसे आपको फिल्म द वन का गाना ठुमक-ठुमक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।