THE VVAAN का ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म में दिखा डर और रहस्य का तड़का

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) का ट्रेलर 16 सितंबर को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कहानी एक रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां जाना मना है और अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है। सिद्धार्थ का किरदार इन घटनाओं की सच्चाई जानने जंगल पहुंचता है। वहीं तमन्ना का छठ पूजा वाला अंदाज भी ध्यान खींचता है, जिसमें बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम रोल में हैं। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।