69th Filmfare Awards 2024: 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इस बार गुजरात में आयोजित हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। फिल्मफेयर में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी पहुंची थीं। एक्ट्रेस सिल्वर कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए बहुत ही खास पल था। जिन स्टार्स को पर्दे पर देखा था उनके साथ एक ही होटल में रुके हुए थे। सिनेमाजगत के सभी बड़े लोग यहां मौजूद है। मैं यहां करण को काफी मिस कर रही हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे कई बड़े प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। लेकिन मैं अभी कुछ बताने वाली नहीं हूं। ये मेरे फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होने वाला है।